लेड-एसिड की जगह लिथियम क्यों
असली फ़र्क साइकिल का है। एक चार्ज और एक डिस्चार्ज मिलाकर एक साइकिल होती है। कमर्शियल काम में लेड-एसिड बैटरी कुछ सौ साइकिल देती है — यानी रोज़ चार्ज करने वाले ड्राइवर को हर साल के आसपास नई बैटरी चाहिए। अच्छी LFP बैटरी की रेटिंग आम तौर पर हज़ारों साइकिल की होती है।
इसलिए दुकान पर आज की कीमत मत देखिए — देखिए कि पूरी ज़िंदगी में बैटरी प्रति किलोमीटर कितने की पड़ी। बार-बार बैटरी बदलने का खर्च जोड़ें, तो ज़्यादातर मामलों में लिथियम सस्ती पड़ती है। अपने नंबर डालकर नीचे दिए कैलकुलेटर से खुद देख लीजिए।
- बार-बार बैटरी नहीं बदलनी पड़ती, तो दुकान पर कमाई के दिन बर्बाद नहीं होते
- रेंज आख़िर तक बनी रहती है, लेड-एसिड की तरह महीनों पहले से नहीं गिरती
- पानी डालने का झंझट नहीं
- चार्जिंग में बिजली कम बर्बाद होती है, तो हर यूनिट से ज़्यादा किलोमीटर मिलते हैं